अंतरंग संबंधों का वीडियों बनाकर मांग रहे थे 20 लाख, हुआ खुलासा

0

(शुभम तिवारी+91 78793 08359)
शहडोल। अपने अंतरंग संबंधों के फोटो और वीडियो बनाकर मोबाइल में रखना युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत लाखों देकर चुकानी पड़ी, मुख्यालय में रहने वाले कथित व्यापारी के द्वारा अपनी ही मोबाइल में बनाये गये वीडियों और अंतरंग संबंधों के खीचे गये फोटो उसके कथित नौकर द्वारा चोरी-छुपे मोबाइल से निकाल लिये गये और फिर उसने अपने मित्रों के साथ मिलकर अपने ही मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलरों ने पहले फोटो और वीडियों उसके वॉट्सप पर भेजे और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, वॉयरल न करने की आड़ में व्यापारी से 20 लाख रूपये मांगे गये, सभी तरफ हाथ-पांव मारने के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो यह रकम किस्तों में देना तय हुआ। पहली किस्त 1 लाख रूपये की देने के बाद पीडि़त ने बीती 13 फरवरी को सोहागपुर थाने में आकर अपनी आप-बीती सुनाकर शिकायत दी।
पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के निर्देशन में थाना प्रभारी सोहागपुर विकास सिंह के साथ नागेन्द्र सिंह, राकेश सिंह बागरी, दिलीप सिंह, राकेश मिश्रा, प्रताप सिंह, निखिल श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, आर.केशव धाकड़ व सायबर सेल से आर.प्रशांत सोनी और सत्यप्रकाश मिश्रा की टीम बनाई गई और इन्होंने महज 48 घंटों के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए 5 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
सोहागपुर पुलिस द्वारा इस आशय की जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, उसमें पूरी घटना के साथ इस बात का उल्लेख किया गया कि शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 384, 506, 507 कायम किया गया और बीते 10 दिनों में ही बातचीत और सूत्रों को एक साथ पिरोकर अगले ही दिन ब्रजेन्द्र सिंह पिता बाबूलाल ङ्क्षसह, अंकित सोनी पिता संतोष एवं अमोल सिंह पिता मंगलिया सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 हजार रूपये नगद भी जब्त किये, इसके अलावा ब्लैकमेलिंग के लिए प्रयुक्त किये गये दो मोबाइल सेट, एक स्कूटी, एक अपाचे कंपनी की मोटरसाईकल तथा 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। जबकि दो और साथी अभी फरार है, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस कप्तान कुमार सौरभ ने सोहागपुर थाने की पुलिस टीम को उचित पारितोषिक देने की घोषणा की है।

हालाकि प्रेस नोट के साथ ही मीडिया को दिये गये जानकारी में सोहागपुर पुलिस ने इस बात का कहीं उल्लेख नहीं किया कि कथित पीडि़त ने खुद के जो वीडियों और फोटो बनाये थे, उस संबंध में पुलिस ने क्या जांच की, साथ ही जिसके साथ उसके फोटो और वीडियो बने थे, उसके साथ कथित पीडि़त के नैतिक या अनैतिक क्या संबंध थे, बनाये गये वीडियो और खीचे गये फोटो में पीडि़त के साथ दिखने वाले पार्टनर की सहमति थी या नहीं यह अभी जांच के विषय हैं या फिर यह कहें की यह सब मामले के खुलासे के साथ फाईल में ही बंद हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।