अध्यापक के निधन पर शोक की लहर
Ajay Namdev-7610528622
जमुना। गत दिवस को भोपाल जाते समय बीना स्टेशन में माध्यमिक शाला दफाई नंबर 3/4 के प्रधानाध्यापक बुद्धसेन वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। सन 98 से वर्मा जी जमुना कॉलरी में अध्यापक पद पर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए। इनके निधन पर संकुल प्राचार्य पी.सी. यादव, अमित राहा, अजय शाह, अवध राज सोलंकी, विमला द्विवेदी, संगीता राव, नागेंद्र मरावी, जौहर सिंह, सतीश सिंह, राम नारायण व अन्य अध्यापकों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वर्मा के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही इस वज्रपात को उनके परिवार को सहने की शक्ति दे, उन्होंने जो कार्य शिक्षा जगत में किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।