आंगनबाड़ी केन्द्र के सहायिका की अनंतिम सूची जारी
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनूपपुर ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पसान वार्ड 2, दैखल 10, लतार 48, मौहरी बड़ी के सहायिका पद हेतु अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची का अवलोकन कार्यालय कलेक्टर, जिला पंचायत कार्यालय अनूपपुर, कार्यालय नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका पसान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनूपपुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर, जनपद पंचायत अनूपपुर के संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल से किया जा सकता है। अनंतिम चयन सूची के विरूद्ध आपत्ति 5 दिसम्बर 2019 को शाम 5:30 बजे तक परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास अनूपपुर में प्रस्तुत की जा सकती है।