गांधी परिवार के सुरक्षा हटाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। युवा कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर शंकर मंदिर चौराहे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया और मांग की गई कि पुन: गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मुहैया कराया जाये। धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हुई थी जिसके बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मुहैया कराया गया था और आज भी गांधी परिवार के ऊपर कई उग्रवादी संगठनों का नजर बना हुआ है लेकिन देश के प्रधानमंत्री गांधी परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं जिससे उग्रवादियों का मनोबल बढ़ेगा और वह कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकेंगे हैं जैसा कि इससे पहले इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के साथ हुआ है और वह वीरगति को प्राप्त हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की मूलभूत समस्याओं से जनता को गुमराह करने का काम भी कर रहे हैं और वह ऐसी ज्वलनशील मुद्दों को हवा दे रहे हैं जिससे कि देश की मूलभूत समस्या जैसे कि बेरोजगारी शिक्षा गरीबी आदि पर देश की जनता का ध्यान ना जा सके। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रामलाल पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, विधानसभा अध्यक्ष रामलाल पटेल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव संजय सोनी, विनय कांत प्रजापति, भगवानदास पटेल, सुनील पटेल, आशीष वर्मा, ऋषि बंशकार, चेतराम राठौर, कृष्णा राठौर, लाल बहादुर पटेल, प्रेम लाल पटेल, सूर्य प्रकाश पटेल, युवराज राठौर, विक्रम महोबिया, बलराम बनावल, आदित्य राठौर, शिवम नामदेव, मोहित आहूजा, शुभम अवधिया, राकेश पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।