गोधन सचिव बृजेन्द्र सिंह पर एक हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह ने समय-सीमा में अधिसूचित सेवा का निराकरण नहीं करने पर ग्राम पंचायत गोधन के सचिव बृजेन्द्र सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 7(1)(क) के तहत एक हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित की है। आपने सचिव को शास्ति की राशि 03 दिवस के भीतर जमा कर चालान की एक प्रति कार्यालय कलेक्टर(लोक सेवा प्रबंधन) में जमा करने के निर्देश दिए हैं।