तुलसी महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ
अजय नामदेव-7610528622


अनूपपुर। मंगलवार को को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के सभागार में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गंाधी की जयंती के अवसर पर कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रो. परमानंद तिवारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने इंदिरा गंाधी के अवदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सही अर्थो में इंदिरा जी भारत की बेटी थी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में बंगलादेश के उदय का जिक्र किया तथा बैंको के राष्ट्रीयकरण राजाओं के विशेषाधिकार बंद करने जैसे ऐतिहासिक कदम का उल्लेख किया। विशेष विशेषज्ञ के रूप में डॉ. जे.के. संत ने देश में सभी कौमी समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा के साथ रहने की महत्ता पर जोर देते हुए इसे देश की उन्नति का आधार बताया तथा इंदिरा के बलिदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा, पुष्पराज वर्मा, जे.के. सिंह, डॉ. पी.एस. मलैया, सुरेन्द्र तिवारी, रामाश्रय भारिया, रवीन्द्र चटर्जी सहित संस्था के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।