तुलसी महाविद्यालय में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का संपन्न

अजय नामदेव-7610528622

अनुपपूर।14 नवम्बर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जयन्ती बाल दिवस के रूप में शासकीय तुलसी महाविद्यालय में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शंकर प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में मनाया गया, उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू का आधुनिक भारत का निर्माता कहा पंडित नेहरू के विविध जीवन पतंगो का उदाहरण देते हुए कहा, कि हमारे देश की आजादी में ज्ञात-अज्ञात लाखों लोग शहीद हुए। जिनमें स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में नेहरू परिवार का अप्रतिम योगदान रहा, कई संस्मरण बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. परमानंद तिवारी ने कहा कि समूचा राष्ट्र नेहरू के योगदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा। उनकी बाल सुलभ विनोद प्रियता और सुदृढ़ पशासक की भाति फैसले अचंमित कर देने ने वाले थे, नेहरू जी सच्चे अर्थों में राष्ट्र भक्त एवं राष्ट्रनिर्माता थे। आयोजन में डॉ. जे.के. संत में संविधान की विकास यात्रा प्रथम मंत्री के रूप में अनेक योगदानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा तथा साक्षी पाठक, अंजली सिंह, अनुराग पटेल, विक्रम सहित कई छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही वाणिज्य विभाग प्ररिषद द्वारा इस अवसर पर केक काटकर उत्सव के रूप में छात्र-छात्राओं ने नेहरू जी पर कई गीत कहानियां और उनके योगदान पर संवाद किया।