तुलसी महाविद्यालय में मनाया गया एनसीसी दिवस
Ajay Namdev-7610528622 
अनूपपुर। तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में रविवार को एनसीसी दिवस बडे की धूमधाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय यादव, विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ शिव सिंह, एनसीसी प्रभारी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर उदय प्रताप सिंह व अध्यक्षता डॉ. परमांनद तिवारी प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय एवं मंच का संचालन एनसीसी कैडेट प्रियम शुक्ला व एनसीसी प्रभारी राजेश विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की शैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जावलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अगली कडी में अनुराधा व अन्य छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अजय यादव ने एनसीसी दिवस की एनसीसी कैडेट को दी व अपने जीवन के बारे में बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ शिव सिंह ने एनसीसी कैडेट को खेलकूद के साथ शिक्षा की ओर बढते रहने को कहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीसी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने एनसीसी कैडेट को एनसीसी दिवस के बारे में बताया कि एनसीसी दिवस हर वर्ष नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है एनसीसी का गठन 16 अप्रैल 1948 को किया गया व एनसीसी दिवस के अवसर पर अलग अलग स्तर के एनसीसी अधिकारी एनसीसी के विभिन्न कार्यालयों में युवाओं की प्रेरित करने के लिये जोशीले भाषण देते हैं यह सब इतना उत्साहपूर्ण होता है कि कैडेट इसे अगले कई सालों तक याद रखते हैं।
कार्यक्रम में सीनियर कैडेट के रूप में आलोक सिंह, धनपत पटेल, विवेक यादव, बबलू नापित, संजय विश्वकर्मा, गुलशन राठौर के साथ राधेश्याम, यशवंत सिंह, अनिल रजक, जयदीप राठौर, उमेश जायसवाल, मुकेश राठौर, धनजंय राठौर, नीलमणि पटेल, आखिलेश राठौर, कृष्णा राठौर, नीलम राठौर, आशुतोष तिवारी, जय गणेश दीक्षित व अन्य सैकड़ो एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुलसी रानी, फरहा नाज, तरान्नुम सरवत, जे.के. संत, नीतिका सिंह, कृष्णा सोनी, राघवेन्द्र, संदीप, चमन व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।