पूजा अर्चना कर ..घर -घर पूजी गई कन्याएं
शहडोल!आज नवरात्रि का आठवां दिन है यानी महाष्टमी का दिन महाष्टमी पर मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है हिंदू परंपरा के अनुसार कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी को और कुछ लोग नवमी को मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना हवन करने के बाद कन्या पूजन करते हैं कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है कन्या पूजन में 2 से 10 साल तक की छोटी कन्याओं को देवियों का रूप मानकर पांव पाखर कर माहौर लगाकर फल फूल और अन्य सामग्री भेंट कर उनकी कृपा पाने का दिन माना जाता है!
देश भर में कन्या पूजन का उत्साह
आज का यह दिन बहोत ही खास दिन माना जाना जाता है यहां घर-घर में कन्या पूजी जाती है सुबह से ही कन्या अपने घरों में स्नान ध्यान कर नए-नए कपड़े पहन कर छोटी-छोटी बच्चियों की टोली बनाकर घर मोहल्ले में चह चहाती देखी जा सकती है यह घर के लिए एक आनंद मय दिन माना जाता है जहां हर एक आंगन में भी इनकी चक और महक देखी जाती है आज भी लोगों के मन में माता की शक्ति की भावनाएं बनी रहती हैं घर में एक कन्या का होना भी अपने में भाग्यशाली माना जाता है! कई घरों से कन्या भोजन की तस्वीर हमारी सोशल मीडिया पर आई हुई है जहाँ स्वाति ,बिट्टी, पलक, शिखा,अनी, शुभी ,दिशा, सृष्टि ,मिस्टी सहित हनु ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया!
