बड़ी खबर…शक्ति सहित दो अन्य पर रासुका व 420 के मामले दर्ज

(Amit Dubey-8818814739)
शहडोल। भू-माफिया शक्ति सिंह पिता ललन सिंह, जितेन्द्र सिंह, चंद्रकांत निवासी कोटमा थाना सोहागपुर के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से लगभग 23 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा रा0सु0का की कार्यवाही की गई है। ग्राम कोटमा के निवासियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को भू-माफिया शक्ति सिंह एवं अन्य के विरूद्ध एक आवेदन दिया गया जिसमें लेख है कि ग्राम कोटमा की शासकीय भूमि खसरा नं. 843, 844 में लगे फलदार वृक्षों को काटकर मकान निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है, जिसकी जाँच थाना प्रभारी सोहागपुर एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किये जाने पर आवेदकों द्वारा लेख तथ्य प्रमाणित पाये जाने पर भू-माफिया शक्ति सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं चन्द्रकांत के विरूद्ध थाना सोहागपुर में धारा 420, 447, 120 बी भादवि पंजीबद्ध किया गया है।

You may have missed

error: Content is protected !!