मेडिकल काॅलेज की बायरोलाॅजी लैब पूर्ण रूप से सही
शहडोल- मेडिकल काॅलेज शहडोल के डीन डाॅ0 मिलिंद शिरालकर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज की बायरोलाॅजी लैब पूर्ण रूप से सही है तथा सही रिजल्ट दे रही है। लैब निरंतर कार्यरत है तथा कोरोना के सैम्पलों की जांच का कार्य निरंतर जारी है। उन्होने बताया कि बायरोलाॅजी लैब में किसी तरह की तकनीकी खराबी नही है। संभाग के तीनो जिलो शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर के कोविड-19 के सैम्पल का सतत परीक्षण किया जा रहा है। बायरोलाॅजी लैब के माध्यम से कोरोना संक्रमण के सैम्पल की जांच निरंतर की जा रही है। उन्होने बताया कि कतिपय समाचार पत्र में 3 सितम्बर खबर पूर्णतः भ्रामक एवं गलत है।