राजस्व प्रकरणों से जुड़ी सभी सुविधाएं अब Whatsapp के माध्यम से प्राप्त कर सकेगें

0

शहडोल – राजस्‍व विभाग द्वारा जनता  को G-Governance  से जोड़ने के लिए महत्‍वपूर्ण सुविधा प्रदान कि गई है।जिसके अंतर्गत राजस्‍व विभाग के पोर्टल राजस्‍व प्रकरण प्रबंधन प्रणाली (R.C.M.S.) द्वारा Whatsapp के द्वारा जोड़ा गया है जिससे वादी (R.C.M.S.) के Whatsapp नम्‍बर पर Messages  भेजकर Whatsapp पर ही अपने प्रकरण की सम्‍पूर्ण जानकारी जैसे- मोबाईल नम्‍बर द्वारा प्रकरण क्रमांक प्राप्‍त करना, प्रकरण की स्थिति ज्ञात करना, प्रकरण में चालान के भुगतान की स्थिति देखना, प्रकरण के अंतिम आदेश की प्रति Download करना आदि की सुविधा कि गई है। जिसके माध्‍यम से वादि/ प्रतिवादी/ अभिभाषक घर बैठकर प्रकरण की जानकारी प्राप्‍त कर सकते है। जिससे वादि प्रतिवादी को हर सुनवाई के दिनांक पर दूर-दराज से राजस्‍व न्‍यायालय तक आने की असुविधा नहीं होगी।

 

आगामी महीने में और विकसित होगी सुविधायें

राजस्‍व प्रकरण के प्रबंधन प्रणाली (R.C.M.S.)  के सलाहकार श्री राहुल शर्मा ने बताया कि प्रमुख राजस्‍व आयुक्‍त कार्यालय एवं MAIP_IT  के प्रयास से बहुत सारी सुविधाये दी जा रही है।

वादि द्वारा घर बैठे राजस्‍व प्रकरण दर्ज करने की सुविधा, वादि द्वारा Online  प्रकरण की पूर्ण जानकारी एवं Final Order  घर बैठकर ही प्राप्‍त करना, Online  चालान की सुविधा से जोड़ने से बार-बार  Ticket लगाने वाली परेशानी से मुक्‍ती, आदेश की नकल की प्रति लोक केन्‍द्र से प्राप्‍त होने की सुविधा आदि।

श्री राहुल शर्मा के अनुसार राजस्‍व प्रकरण प्रबंधन प्रणाली (R.C.M.S.) पोर्टल को और भी विकसित किया जा रहा है। आम नागरिको के सुविधा के लिए प्रमुख राजस्‍व आयुक्‍त कार्यालय द्वारा कुछ नये Module Develop किये जा रहे है जैसे:-

धारणधीकार

Land allotment

आर्थिक सहायता /(R.B.C.-4) के मद

ASLR/SLR  Login Dashbord

भू-आवंटन (नीलामी) आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed