विनय बने रोगी कल्याण समिति के सदस्य

(संतोष शर्मा)

धनपुरी- मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री ओंकार सिंह मरकाम के द्वारा शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सिन्हा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत होने के बाद विनय सिन्हा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी कराना एवं मरीजों को सही समय पर सही इलाज उपलब्ध हो इस दिशा में ठोस प्रयास करने की पूरी कोशिश करूंगा विनय सिन्हा के रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोनीत होने पर नगर के समस्त कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है

You may have missed

error: Content is protected !!