विरसा मुंडा को कांग्रेसियों ने किया याद
शिरीष नंदन श्रीवास्तव 9407070665

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के निर्देश पर जिला आइटी सेल कांग्रेस की तरफ से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जन नेता विरसा मुंडा पुण्य तिथि पर उन्हे शत् शत् नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के पिता रणविजय सिंह बड़े बबुआजी का गत दिवस निधन हो गया था ,जिनके निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस नेताओं ने अपनी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
इस अवसर पर जिला आइटी सेल अध्यक्ष सबी खान बंटी, जिला सचिव अनिल पटेल, सोहगपुर आइटी सेल अध्यक्ष वसीम खान, सौरभ, महासचिव मनीष भाई , भरत पटेल, साहेन्दर सिंह, अमन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।