श्रमिकों ने रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
श्रमिकों ने रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जय प्रकाश शर्मा (मानपुर)।मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला उमरिया के तत्वाधान में मंगलवार की दोपहर सरकार सहयोग यात्रा कर समस्त विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मी एवं वन विभाग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के ईडीसी सुरक्षा श्रमिक प्रकोष्ठ के द्वारा अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम लगभग 300 कर्मचारी इकट्ठे होकर सौंपा गया ज्ञापन जिसमे समस्त विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मियों को नियमित किए जाने के आदेश प्रसारित किए जाएं एवं वचन पत्र अनुसार कर्मचारियों के समान सुविधा चिकित्सा सुविधा अर्जित अवकाश बीमा अनुग्रह राशि तथा अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जल्द प्रसारित किए जाएं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान कुशल श्रेणी में कराया जाए एवं नेशनल पेंशन सिस्टम से जोड़ा जाए वन विभाग में काम करने वाले सुरक्षा श्रमिक स्थाई कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए क्योंकि कर्मचारियों के समान ही उनके भी परिवार एवं बच्चे हैं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के कोर जोन एवं बफर जोन में राशन भत्ता प्रोजेक्ट टाइगर अलाउंस एवं टाइगर रिजर्व की सारी सुविधाएं प्रदान की जाएं माह फरवरी 2019 में हुए सहायक महावत नियुक्ति की जांच कराते हुए पात्र लोगों को नियमित किया जाए एवं महावत स्वर्गी रवि बैगा की मृत्यु पर जांच कार्यवाही कर परिवार को ₹2000000 की सहायता एवं ग्रेच्युटी दिया जाए आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सरकार को वचन दिया गया सौंपा गया । साथ ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के सुरक्षा श्रमिकों द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को यह वचन दिया गया कि यदि हमारी मांगे पूरी होती हैं तो हम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के सुरक्षा श्रमिक 5 घंटे फ्री ड्यूटी करने का वचन देते हैं एवं हमें पूर्ण आशा है कि माननीय कमलनाथ जी हमारी सारी मांगे पूरी करेंगे समस्या का समाधान ना होने पर प्रांत अध्यक्ष माननीय शारदा सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रदेश स्तर में विधानसभा घेराव आदि जैसे कठोर कदम उठाने पर संघ को मजबूर होना पड़ेगा