अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
(रामनारायण पाण्डेय)
जयसिंहनगर । अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 09 नवम्बर19को एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि राज्य अधिवक्ता परिषद के चेयरमैन शिवेन्द्र उपाध्याय रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयसिंहनगर अनिल कुमार साहू ने की । राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश नारायण पाठक,व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक रविन्द्र कुमार शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2नीरज ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 कविता कवड़े, अनुविभागीय दंडाधिकारी सतीश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, अथितियों द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय करने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष ए डी जे श्री साहू द्वारा अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई ,उपस्थित अतिथियों श्री उपाध्याय, श्री साहू,श्री शर्मा, श्री पाठक तथा श्री राय ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे ।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश मिश्रा एडवोकेट द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा आभार प्रदर्शित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सचिव संतोष तिवारी ने किया । शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के सदस्य गण, न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।