अवैध होर्डिग्स पर कब तक होगी कार्रवाई
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। अवैध होर्डिंग्स की भरमार जिला मुख्यालय में कई महीनों से दिखाई पड रही है लेकिन नपा द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों में व्यापारिक प्रतिष्ठान,राजनैतिक दलों के नेताओं सहित कम्प्यूटर संस्थानों के सैकडों होर्डिंग्स और बैनर लगाये गये हैं लेकिन नियमों के विपरीत लगाये गये होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने की कार्यवाही नपा द्वारा नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि इंदिरा तिराहे से लेकर रेल्वे फाटक, रेल्वे फाटक से लेकर बस स्टैण्ड सहित इंदिरा तिराहे से जैतहरी मार्ग और अमरकण्टक मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग में स्थित पोलों सहित शासकीय संपत्ति में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाये गये हैं।