उपभोक्ताओं के बिल में किया जाये सुधार: विधायक

0

Ajay Namdev-7610528622
बिल में अधिक राशि आने से उपभोक्ता हो रहे परेशान

कोतमा। विधानसभा क्षेत्र विधायक सुनील सराफ ने अपने पत्र में ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तौर पर उपभोक्ताओं को उनकी मासिक खपत के देयक के स्थान पर सामान्य मासिक देयक से सैकड़ो गुना अधिक बिलिंग की जा रही है। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 25 हजार रूपए तक एवं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को लाखों रूपए को बिलिंग की जा रही है। जिससे ग्रामीण अंचलो में विभाग द्वारा वर्षो से रीडिंग नहीं ली जाती रही है, एवं एवरेज बिल से सालो वसूली की जा रही है एवं अब इक_े दो तीन वर्षो की रीडिंग से बिल भेजकर लाइन काटी जा रही है। खराब मीटरो से एवरेज बिलो की वसूली की गई एवं पुन: रीडिंग बिल अधिक बढ़ाकर भेज गये, कोई सुधार नही ंकिया गया है। विभाग की इस कृत्य से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। विगत दिन मेरे आहवान पर विद्युत विभाग द्वारा समस्या निराकरण षिविर कोतमा में लगवाया गया, किंतु विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिलो में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है जितनी रीडिंग का पैसा उपभोक्ता जमा कर चुका है उन बिलो का समायोजन वर्तमान बिलो में नहीं किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग द्वारा जनविरोधी गतिविधियां संचालित कर सरकार के विरूद्ध साजिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed