कर्मठ कांग्रेसी नेता अमोल पाठक को जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
जीपिएम/गौरेला – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही के कद्दावर वरिष्ठ नेता अमोल पाठक को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि अमोल पाठक कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है इनको पार्टी समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें हमेशा खरे उतरे हैं।
ब्लाक अध्यक्ष गौरेला,एन एस यू आइ ब्लाक अध्यक्ष,नगर पंचायत गौरेला के कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं,नगर पंचायत गौरेला में पार्षद जैसे पद का निर्वहन कर चुके हैं।
अमोल पाठक की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मजबूत पकड़ होने के कारण हमेशा शीर्ष नेतृत्व के चहेते रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर अमोल पाठक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है और जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। उन्होंने डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद कोरबा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक मरवाही डॉ के के ध्रुव एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती गजमति भानू का आभार व्यक्त किया है।
इनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है सभी कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।