कलेक्टर ने ली अनुविभाग स्तर की समीक्षा बैठक

(रामनारायण पाण्डेय+91 99938 11045)
जयसिंहनगर। कलेक्टर ललित दाहिमा ने गुरूवार को तहसील अनुविभाग अंतर्गत जयसिंहनगर एवं गोहपारू के समस्त विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली। बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर प्रभारी तहसीलदार एवं गोहपारू पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास एवं अन्य अनुविभाग स्तर के विभागों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कलेक्टर ने जिन योजनाओं की समीक्षा की उनमे प्रमुख रूप से मुख्यमन्त्री मदद योजना, मिशन इन्द्रधनुष, वनाधिकार के तहत वन मित्र एैप पर दावों की इन्ट्री, आंगनबाड़ी भवनों एवं मीनू के अनुसार भोजन की उपलब्धता,गौशाला निर्माण की स्थिति तथा राजस्व विभाग अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों , वसूली एवं सीमांकन कार्य की प्रगति प्रमुख बिन्दु रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर का निरीक्षण आगामी दिनों मे किये जाने के निर्देश के साथ कलेक्टर ने अनुविभाग जयसिंहनगर के समस्त विभाग प्रमुखों को शासन से संबधित समस्त योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति करने एवं क्षेत्र मे सतत रूप से भ्रमण कर उनके क्रियान्यवन हेतु सख्त निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक उपरान्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का निरीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये।

You may have missed