कागजों में पुलिया सहित सड़कों का निर्माण
पाली जनपद की पंचायत में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार
(Amit Dubey-8818814739)
उमरिया। कागजों में सब बन रहा है, जमीन पर कुछ नहीं, जिले की बिरसिंपुर पाली जनपद की ग्राम पंचायत ममान अपने किये गये कारनामों को लेकर पूर्व में भी सुर्खिया बटोर चुकी है, जहां कुछ खास मजदूरों को सचिव द्वारा 500 रूपये के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया गया, ऐसा नहीं है कि सचिव के कारनामों की शिकायत कभी नहीं हुई, ग्रामीणों द्वारा सचिव के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला गया, लेकिन सेङ्क्षटग में माहिर सचिव रामप्रसाद पनिका जनपद में बैठे अधिकारियों के साथ मिलकर शासकीय राशि का जमकर गोलमाल किया है।
औचित्यहीन पुलिया और सड़क
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव रामप्रसाद पनिका की पदस्थापना के बाद से अभी तो जो भी कार्य हुए है, उनके द्वारा कराये गये कार्याे की अगर सूक्ष्मता से जांच हो जाये तो क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की कहानी खुलकर सामने आ जायेगी। पंचायत द्वारा ग्राम में ही टेढ़ी नामक स्थान पर पुलिया सहित सीसी सड़क का निर्माण किया गया, पुल की गुणवत्ता तो देखने के बाद कोई भी जिम्मेदार उसमें उपयोग हुए दोयम दर्जे के मटरेरियल की पोल सामने आ सकती है, खबर है कि वहीं पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है, जिसमें केवल मुरूम डाल दिया गया और राशि का आहरण कर लिया गया है।
लाखों रुपए का फर्जी बिल भुगतान
ग्राम पंचायत ममान में हुए लाखों के भ्रष्टाचार और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक ना पहुंचने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ममान पंचायत में लगे बिलों सहित कार्याे की गुणवत्ता की जांच सूक्ष्मता से हुई तो पंचायत के जिम्मेदार सहित कई वेण्डरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम हो सकता है। ग्रामीणों ने जनप्रिय कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी सरपंच, सचिव, के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।