किसानों को बाढ राहत राशि देने में किए जा रहे भेदभाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

0

Ajay Namdev- 7610528622

किसानों को बाढ राहत राशि देने में किए जा रहे भेदभाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के तत्वधान में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को बाढ राहत राशि देने में किए जा रहे भेदभाव के विरोध में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट अनूपपुर तक रैली के रुप में पैदल चल केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा कहा की बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है पैसा नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कई बिंदुओं पर केंद्र सरकार से मांग की तथा साथ ही कहा कि राहत पीड़ितों को राशि मुहैया कराई जाए। उक्त रैली में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, प्रेमकुमार त्रिपाठी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रामखेलावन राठौर नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर, राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका अनूपपुर, निरंजन यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, करतार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, संजू द्विवेदी एडवोकेट, वृजेश सिंह, मोहित पटेल, अनिल पटेल, पुरषोत्तम पटेल, राकेश गुप्ता महामंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *