केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिला चिकित्सालय में एनएससीयू का किया शुभारंभ
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 अप्रैल 2026/केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एनएससीयू) का शुभारंभ किया। स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड के शुरू होने से बीमार या प्री-टर्म नवजात शिशुओं की गहन चिकित्सा और देखभाल की सुविधा मिलेगी। शिशुओं के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई यह सेवा वरदान साबित होगी। शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।