गुरु नानक जयंती के अवसर पर नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

0

Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। कोयलांचल क्षेत्र के जमुना कॉलरी में 550 वीं गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन में भारी तादात में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सिख समुदाय के मनेंद्रगढ़, कोतमा और जमुना कॉलरी क्षेत्र के लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारे से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया गया जिसमें महिलाएं बच्चे तथा सिख समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने में सुखविंदर सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed