जिला मुख्यालय सहित कोतमा में हो रहा अवैध उत्खन्न और परिवहन
Ajay Namdev-7610528622
नदी नालों से हो रहा रेत का अवैध खनन व परिवहन
अनूपपुर। खनिज विभाग भले ही प्रदेश स्तर पर जुर्माना वसूली में अव्वल आया हो परन्तु एक कडवा सत्य यही है कि राजनगर क्षेत्र में खुलेआम नदियों से रेत का अवैध उत्खनन जारी है। विभाग को जानकारी होने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी अवैध उत्खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे अवैध उत्खनन में कार्रवाई नहीं होने के कारण शासन को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं रेत का अवैध उत्खनन करने वाले लोग नियमों को दरकिनार कर नदियों के साथ खिलवाड़ करते हुए रेत का खनन कर रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में बहने वाली नदियों पर भी अब खतरा मंडराने लगा है। जिला मुख्यालय के मानुपर खदान से प्रतिदिन रात्रि में कई गाडिया सफर करती है, इसके साथ ही फुनगा चौकी के अंतर्गत सालो से यह कारोबार चल रहा है, लेकिन न तो पुलिस कार्यवाही करती है और न ही खनिज विभाग कोई कठोर कार्यवाही करती है।
सेटिंग में कारोबार
क्षेत्र की नदियों से इन दिनों लोग बेखौफ हो कर रेत का अवैध तरीके से उत्खनन करने में लगे हुए हैं। इनके द्वारा ना तो नियमों का पालन किया जा रहा है और ना ही शासन के द्वारा निर्धारित रायल्टी पटाया जा रहा है। यहां तक की विभाग भी इन पर कार्रवाई करने में कोई रुची नहीं दिखा रहा है। विभागीय अमला के सक्रिय नहीं होने के कारण लोग आसानी से रेत का उत्खन्न कर परिवहन कर रहे हैं कई स्थानों के नदियों से रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों से रेत का अवैध उत्खनन करा रहे है जब अवैध रेत उत्खन्न का मामला प्रकाश में आता है, तो वन विभाग कर्मचारी व द्वारा 2 से 4 कार्यवाही कर वाहवाही लूट ली जाती है जबकि मामला कुछ और ही बना रहता है। अवैध खनन कर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रामनगर थाना क्षेत्र के भलमुडी, कुलाठिया नाला व पोराधार के जंगलो से सुबह से शाम तक रेत का अवैध खनन कर सरकार के आदेशो की धज्जिया उडा रहे है। व राजस्व को छति पहुचा रहे रात दिन अवैध खनन कर नदियों का सीना खनन माफिया छलनी कर रहे हैं। कोतमा रेन्ज व क्षेत्र के क्षेत्रिय अधिकारी इन नदियों के समीप से गुजरने वाली सडक से अक्सर आते-जाते हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इस अवैध खनन को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
रात दिन रेत माफियाओं कहर
नदियों में हो रहे खनन को रोकने के लिए जब पुलिसबल व क्षेत्रिय अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं तो उनके हाथ कुछ भी नहीं लगता नदी व नालों में रात दिन अवैध खनन होता है रात भर धडल्ले से टैक्टर टालियो मे रेत परिवहन करते है एवं स्टॉक भी वहीं गांव के आस पास दो-चार टाली जमा होता है स्टाक किये गये बालु को रात मे टैक्टर मे भरकर सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्यो मे उचे दांमो मे बेचते है। पंचायतों में सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है इन सभी को रेत की मात्रा कहां से प्राप्त हो रही है। रात भर माफियाओं के द्वारा अपने कारोबार को अंजाम दिया जाता है, लेकिन सभी जिम्मेदारो ने अपनी आंखे बंद कर रखी है।
मूकदर्शक वन विभाग
यह सोचने समझने का विषय है जबकि रामनगर, राजनगर क्षेत्र में कहीं भी रेत उत्खनन की आदेश सरकार द्वारा प्रदान नहीं की गई है फिर भी इन दिनों क्षेत्र में रेत का परिवहन जोरों शोर पर है जिस पर वन विभाग से कार्यवाही करने की अपेक्षा ग्रामीण करते हैं, लेकिन फिर भी वन विभाग द्वारा कार्रवाई नही की जा रही हैं। जबकि रामनगर थाना प्रभारी द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जाती है और वन विभाग की टीम यूं ही मूकदर्शक बनी रहती है इन सब से जाहिर होता है कि कहीं न कहीं रेत परिवहन व उत्खनन में वन विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की ही मिलीभगत है जिससे कि क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
जानकर भनजान विभाग
राजनगर बन क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया जोर शोरों से नदियों से रेत का अवैध खनन कर रहे हैं खनन माफिया द्वारा क्षेत्र के छोटे बड़े नदी नालो से रेत का अवैध खनन कर के नदियों का सीना छलनी कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों से बिना किसी के डर से दिन रात खनन कर रेत निकाल रहे हैं खुलेआम रात दिन सबकी नजरों के सामने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली व 709 सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, फिर भी प्रशासन ने अपनी आंखें मूंद रखी है।
्रइनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी दी गई है वन विभाग के अलावा अन्य जंगल भी होते हैं जहां से रेत का उत्खनन होता है, अगर फिर भी जंगल से रेत का उत्खनन या परिवहन होता है तो हमारे द्वारा तुरंत ही जांच कराया जाएगा
एम.एस. भगदिया, डीएफओ अनूपपुर