तुलसी महाविद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो खेल संपन्न
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। गुरूवार को खो-खो स्फूर्ति एवं संतुलन का खेल है, जो मैदानी ही नही जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है, संतुलन प्रत्येक वस्तु का होना चाहिये। उक्त आशय के विचार जनभागीदारी अध्यक्ष अजय यादव शासकीय तुलसी महाविद्यालय ने जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगता के उद्घाटन अवसर पर अतिथि को आसनी से व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीके पठान ब्यौहारी उपस्थित रहे, जिला स्तरीय खो-खो में बुढ़ार उमरिया, अनूपपुर, पाली, चंदिया, पुष्पराजगढ़, ब्यौहारी की टीमो ने भाग लिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. परमांनद तिवारी प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय ने बताया कि इस संस्था का विविध आयोजनों के लिये चुना जाना छात्रों और क्षेत्र हित में है, यहां विद्यार्थी अनुशासित एवं सहयोगी है, जिनके बल पर आयोजन संपन्न होता है। कार्यक्रम में चयनित खिलाडी विश्वविद्यालय स्तर की खेल स्पद्र्धा में भाग लेने आयोजन का संचालन अजय त्रिपाठी क्रीडा अधिकारी बुढ़ार ने किया। मुख्य निर्णायक नारायण सिंह, संदीप मिश्रा क्रीडा अधिकारी अनूपपुर, धर्मेन्द्र सोनी, रामायण वर्मा, डॉ. कमलेश जायसवाल, दिलीप शुक्ला, शिव चरण बुढार के साथ महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. जे के संत, राजेश विश्वकर्मा, पुष्पराज वर्मा, तरन्नुम सरवत, संतोष सिंह सोलंकी, आशुतोष, आशीष गुप्ता, संतोष दुबे, तुलसी रानी, कमलभान सिंह आदि ने कार्यक्रम को पूर्ण कराने में सहयोग किया।