नैक मूल्यांकन की तैयारी में जुटा महाविद्यालय कोतमा
Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय कोतमा का नैक मूल्यांकन हेतु कराए जाने के लिए शासकीय टी आर एस महाविद्यालय रीवा को मेंटर महाविद्यालय के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके क्रियान्वयन में शासकीय महाविद्यालय महाविद्यालय रीवा के डॉ. महेश शुक्ला एवं डॉ. संजय शंकर मिश्रा द्वारा शासकीय महाविद्यालय कोतमा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर नैक मूल्यांकन हेतु निर्धारित पहलुओं पर चर्चा की गई। महाविद्यालय की कमियां एवं आवश्यकताओं पर विचार किया गया व उन्हें चिन्हिंत किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से को नैक हेतु मोटिवेट किया गया। मोटिवेशनल स्पीच के दौरान डॉ. संजय शंकर मिश्रा ने छात्रों को बताया कि आपकी महाविद्यालय विकास में सहभागिता महत्वपूर्ण है।

इस दिशा में समस्त छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिवार के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इसी क्रम में डॉक्टर महेश शुक्ला ने भी अपने वक्तव्य में छात्रों को महाविद्यालय के विकास के लिए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम क्या कर सकते हैं इन बिंदुओं पर विचार रखे। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश सोनी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी महाविद्यालय विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियों तथा कमियों को दूर करने हेतु योजना बनाकर कार्य किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक बोस्को लकडा, डॉ. विवेक पटेल व अतिथि विद्वान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।