प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंडल अध्यक्ष ने घर में किया पौधोरोपण
जयसिंहनगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे द्वारा अपनी मां श्रीमती सियावती पांडे के साथ का रविवार को अपने घर में पौधा लगाकर पर्यावरण का वंदन किया। भारतीय संस्कृत में प्रकृति पूजा की प्रक्रिया सनातन धर्म से चली आ रही है, जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए। जिसमें वृक्ष, जल, सूर्य, अग्नि व तुलसी इत्यादि के साथ जीवों में भी ईश्वर का वास देखा जाता है। यह सनातन धर्म ही है जो मानव को मानव से जोड़ता है एवं मानवीयता का पाठ पढ़ाता है।