प्रेस क्लब ब्लॉक करकेली के अध्यक्ष अनिल साहू नियुक्त

0

(अनिल साहू नौरोजाबाद)

उमरिया। जिला प्रेस क्लब उमरिया की आवश्यक बैठक जिले के नौरोजाबाद में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। यह बैठक जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष इनायत सिद्दिकी के मुख्यातिथ्य वरिष्ठ पत्रकार भूरा भाई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान करकेली ब्लॉक अध्यक्ष के नाम की घोषणा सर्व सम्मति की गई जहाँ सभी ने अध्यक्ष पद पर क्षेत्र के पत्रकार अनिल साहू के नाम पर मोहर लगाते हुए अध्यक्ष चुना। इस दौरान सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष इनायत सिद्दिकी ने कहा कि सामाजिक सरोकार और सार्वजनिक हितों से जुड़ कर ही पत्रकारिता सफल बनती है। सामजिक सरोकार को व्यवस्था की दहलीज तक पहुचाने और प्रशासन की जनहितकारी नीतियो और योजनाओ को समाज के अंतिम छोर तक ले जाने के दायित्व का निर्वाह ही सार्थक पत्रकारिता है।बैठक के दौरान पाली ब्लॉक अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी ने कहा कि एकजुटता ही संगठन का मूल मंत्र है हम सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए पत्रकारिता के हितार्थ कार्य करना है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शहीद अहमद (भूरा भाई) ने कहा कि स्वच्छ पत्रकारिता ही समाज को गति प्रदान करती है। समाज मे फैल रहे अपराधों को नियंत्रित करने में पत्रकार साथियों का व्यापक योगदान रहा है। कार्यक्रम के आरम्भ में सभी प्रेस क्लब सदस्यों ने जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान पुष्पहार से किया। गौरतलब है कि कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार अनिल मिश्रा के द्वारा किया गया।
पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
नौरोजाबाद बाजारपुरा तिराहे में जिला प्रेस क्लब के द्वारा बीते दिन शहीद हुए बीर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया वही भारत माता की जय, शहीद बीर जवान अमर रहे के नारे लगाए।
ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर जिले के पत्रकार संजय तिवारी दिनेश भट्ट शाहीद खान सुनील सोनी चंद्रप्रकाश दुबे प्रेस क्लब पाली ब्लॉक अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी अनिल मिश्रा रोशन दहिया बीरेंद्र प्रभाकर प्रवीण तिवारी ओम प्रकाश गुप्ता सरताज खान तपस गुप्ता विपिन शिवहरे देवेंद्र यादव रामकृपाल विश्वकर्मा चंदन श्रीवास अनिल वर्मन उमाकांत सोनी फैज मोहम्मद सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed