फिर धार्मिक सदभाव का प्रतीक बना कोयलांचल @ सभी ने किया फैसले का स्वागत

0

अयोध्या फैसले के बाद , अमन चैन से बीता दिन
पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच सामान्य रहा जनजीवन
एक स्वर में सभी ने किया फैसले का स्वागत
(सन्तोष शर्मा)

धनपुरी। 9 नवंबर शनिवार का दिन इतिहास में सदा के लिए अमर हो गया देश की सर्वोच्च न्यायालय ने वर्षों से लंबित राम मंदिर अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसला देते हुए विवादित भूमि स्थल पर मंदिर बनाने का आदेश जारी किया तो वही अयोध्या में ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर फैसला आने की वजह से प्रशासन कई दिनों से सांप्रदायिक सद्भाव कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत था और आज जब फैसला आया उसके बाद पूरे क्षेत्र में जिस प्रकार से अमन शांति कायम रही वह प्रशासन के द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं का ही परिणाम रहा पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री एस पी सिंह पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धनपुरी, भरत दुबे लगातार धनपुरी एवं अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित कर रहे थे वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी धनपुरी सुदीप सोनी एवं थाना प्रभारी अमलाई कलीराम परते के द्वारा क्षेत्र में लगातार शांति समितियों की बैठक आयोजित कर लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही थी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली जनता ने भी प्रशासन की भरपूर मदद की और पूरे क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण फैसला आने के बाद भी पूरे क्षेत्र में अमन चैन शांति कायम रही लोगों ने पूरे दिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

न्यूज़ चैनलों पर जमी रही लोगों की निगाह
शनिवार की सुबह से ही पूरे क्षेत्र में लोग अपने टीवी एवं मोबाइल पर न्यूज़ चैनलों पर निगाह जमा कर रखे हुए थे सुबह जब देश की सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया तो पूरे क्षेत्र में लोगों ने तहे दिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया और कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हुई सुबह के समय क्षेत्र में चहल पहल कुछ कम थी लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद से आम दिनों की तरह ही पूरे नगर में चहल पहल बरकरार हो गई सभी ने आम दिनों की तरह ही आज के दिन भी अपनी दिनचर्या गुजारी।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री भरत दुबे के कुशल दिशा निर्देशन धनपुरी एवं अमलाई थाना क्षेत्र में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही थाना प्रभारी सुदीप सोनी दल बल के साथ आजाद चौक धनपुरी में तैनात होकर स्वयं कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा ले रहे थे एवं लगातार थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी थी अमलाई थाना क्षेत्र में भी सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात था पेट्रोलिंग वाहन लगातार पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे अमलाई एवं धनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्था सभी को अमन चैन से रहने की अपील कर रही थी पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई
बंद रहे स्कूल कॉलेज- मध्य प्रदेश शासन के द्वारा एहतियात के तौर पर सभी स्कूल कॉलेजों के शनिवार को बंद रहने का आदेश जारी किया था जिसके बाद क्षेत्र में संचालित केंद्रीय विद्यालय धनपुरी एमजीएम स्कूल गणेश उत्तर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी नंबर 3 शासकीय हाई स्कूल अमलाई नंबर 3 कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी कार्मेल कान्वेंट स्कूल डीवीएम स्कूल के साथ-साथ सभी प्राथमिक पाठशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सर्वोपरि –
प्रशासनिक समिति अध्यक्ष नगर पालिका परिषद धनपुरी मुबारक मास्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हम सभी के लिए सर्वोपरि है न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसले का हम सभी दिल से सम्मान करते हो भारत देश पूरी दुनिया में अपनी अमन चैन और शांति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है धनपुरी क्षेत्र की जनता ने भी फैसला आने के बाद जिस तरीके से अमन चैन शांति बहाल रखी उसके लिए मैं पूरे क्षेत्र की जनता एवं पुलिस प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

ऐतिहासिक रहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला-
राम मंदिर अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद हिंदू जन जागरण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिया गया यह फैसला भारतीय लोकतंत्र की जीत है भारत में सदैव ही लोग आपसी भाईचारे अमन चैन शांति के साथ रहते हैं और फैसला आने के बाद जिस तरीके से सभी धर्मों के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया वही भारतीय लोकतंत्र की सच्ची ताकत है नगर में पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई सुरक्षा की समस्त व्यवस्थाएं काबिले तारीफ है।

अमन चैन शांति धनपुरी की पहचान-
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर फैसला आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार सनत शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमन चैन और शांति धनपुरी नगर की पहचान है जिस तरीके से धनपुरी नगर के समस्त निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दिल से स्वीकार किया पूरे क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बना रहा यह अपने आप में मिसाल कायम करता है अदालत के फैसले का सम्मान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है क्षेत्र में अमन चैन शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिस तरीके से लगातार काम किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत
सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद धनपुरी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सदर मोहम्मद इसहाक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है आज फैसला आने के बाद भी जिस तरीके से देशवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दिल से स्वीकार किया उसे सदियों तक आपसी भाईचारे के लिए याद किया जाएगा आपसी भाईचारा मिल जुल कर रहना एक दूसरे के सुख दुख में काम आना यही हमारे देश की संस्कृति और विरासत है।

सभी ने किया ऐतिहासिक फैसले का स्वागत
– प्रशासनिक समिति नगर पालिका धनपुरी के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी हनुमान खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसले को देश के सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने दिल से स्वीकार किया है आज पूरे भारत देश ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि अमन चैन शांति आपसी भाईचारा निभाने में भारत देश सबसे आगे है भारत देश की यही अमूल्य संपत्ति है विरासत है और यही हमारी संस्कृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed