बैंक में सोशल डिस्टेंस की उड़ रही धज्जियां
प्रशासन सहित पुलिस प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान
(Amrendra pandey- 6267954736)
शहडोल। कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है, रविवार की शाम जिले में फिर 6 नये मामले सामने आये, जिसमें एक पुलिसकर्मी के साथ बुढ़ार थाना क्षेत्र के 4, सोहागपुर का एक, व एक मामला अमलाई थाना क्षेत्र का था, वहीं 50 वर्षीय रेलकर्मी की मौत भी कोविड-19 के चपेट में आने से हुई है। बावजूद इसके जैतपुर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग की आए दिन धज्जियां उड़ती तस्वीरें दिखाई दे रही है, कस्बे के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में प्रतिदिन लग रही भीड़ ने कोरोना महामारी को खुला आमंत्रण दिया जा रहा है, वहीं बैंक प्रबंधन सहित स्थानीय प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
10 कदम पर थाना
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर सोशल डिस्टेंस का तो बिल्कुल भी नहीं हो पा रहा है। हालत यह होती है कि बैंक खुलने से पूर्व ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है, लेकिन भीड़ में जुटने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं। सबसे ज्यादा हालत बैंकों के बाहर खराब मिलती है। जबकि बैंक से महज 10 कदम की दूरी पर थाना भी संचालित है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने भी इस ओर से आंखे मंूदी हुई है।