भैस से टकराई बाइक, दो की मौत एक घायल

0
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ६ नव बर की दोपहर लगभग २.३० बजे बाइक में अनूपपुर से शहडोल जा रहे तीन युवक हाइवे सांधा तिराहा स्थित ढ़ाबे के पास सड़क में अचानक भैस के टकरने से दो युवको की मौत हो गई एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मनीष पिता राम मनोहर खटीक २२ वर्ष निवासी शहडोल, देववृत्त पिता रज्जन मिश्रा २२ वर्ष निवासी शाहपुर उमरिया एवं किसान पिता अनिल ताम्रकार १९ वर्ष निवासी पांडव नगर शहडोल जो की अपने किसी काम से बाइक में बैठकर अनूपपुर आए थे तथा कार्य के बाद वापस दोपहर को शहडोल लौटते समय सांधा तिराहे के पास हाईवे में भैस टकराने से मनीष और देववृत्त की मौके में ही मौत हो गई। अनिल ताम्रकार घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगो सहित राहगीरो ने सूचना १०८ ए बुलेंस को दी, ए बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मनीष खटीक एवं देववृत मिश्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तथा अनिल ताम्रकार उपचार किया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने दोनो मृतको का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्डम करा परिवार जनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed