माधवनगर स्थित Domino’s पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश,पनीर-चीज-मायोनेज पर सवाल, सैंपल सील,मानकों की खुलेआम अनदेखी,उपभोक्ता की शिकायत के बाद कार्रवाई
माधवनगर स्थित Domino’s पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश,पनीर-चीज-मायोनेज पर सवाल, सैंपल सील,मानकों की खुलेआम अनदेखी,उपभोक्ता की शिकायत के बाद कार्रवाई
कटनी।। नामचीन ब्रांड की चमक के पीछे खाद्य गुणवत्ता से गंभीर समझौते का मामला उजागर हुआ है। माधवनगर क्षेत्र स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट पर उपभोक्ता शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने अचानक दबिश देकर जांच की। जांच में पिज्जा और बर्गर में उपयोग होने वाले पनीर, चीज, मायोनेज, लिक्विड सामग्री सहित कई खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरते पाए गए, जिसके चलते सभी संदेहात्मक सामग्री के सैंपल सील कर भोपाल लैब भेजे गए। सूत्रों के अनुसार ग्राहकों को खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर परोसा जा रहा था, जिससे सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य को खतरे में डाला जा रहा है। ग्राहकों की सेहत से सीधे जुड़ी खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का है। माधवनगर क्षेत्र स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट/फूड पॉइंट पर उपभोक्ता की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने दबिश देकर जांच कार्रवाई की। जांच के दौरान पिज्जा-बर्गर में उपयोग होने वाले पनीर, चीज, मायोनेज, लिक्विड सामग्री सहित कई संदेहात्मक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें सील कर भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि ग्राहकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता वाली सेवा नहीं दी जा रही थी, जिससे उपभोक्ता स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायतकर्ता अमन आशु सुहाने द्वारा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश साहू को शिकायत की गई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सैंपल एकत्रित किए।
कार्रवाई के दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता ग्राहक जागो ग्राहक मंच के पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही, जिनमें जिलाध्यक्ष प्रीति सेन, सचिव श्वेता अग्रवाल, जिला वाइस प्रेसिडेंट आशा सुहाने, सुनिता कनकने, शहर अध्यक्ष सपना सेन, लीगल एडवाइजर सभ्या दुबे सहित नीति वर्मा एवं देवांश वर्मा शामिल रहे।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट या गुणवत्ता मानकों से कम स्तर की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।