मुस्लिम समुदाय ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया मिलादुन्नबी पर्व
अजय नामदेव-7610528622
पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस पर बांटी मिठाई, गरीबो को खिलाया खाना
अनूपपुर। पैगंबर मोहम्मद हजरत साहब का जन्मदिन 10 नवम्बर को अनूपपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने मिठाईया बांटकर एक दूसरे को मुबारक बाद देकर खुशियां मनाई सुबह से ही बस स्टैंड में गरीबो को फल, मिठाईयां बांटने के लिए स्टाल लगया गया था। अनूपपुर में दोनों जगहों पर बस स्टैंड और जमा मस्जिद के पास यह त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं चचाई में भी ईद मिलादुन्नबी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काली मंदिर के पास सेकंड एफ में धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाया गया। जिसमें अताउल्ला खान, समीम खान, अमान उल्ला खान, आजाद खान सहित अनेक मुस्लिम बंधु उपस्थित रहे। चचाई के साथ अमलाई, जमुना कॉलरी, कोतमा, बिजुरी, राजनगर, जैतहरी, भालूमाड़ा आदि स्थानो पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।
दीनदयाल रसोई में नि:शुल्क भोजन
इस अवसर पर अनूपपुर बस स्टैंड में शासन द्वारा निर्मित दीनदयाल रसोई में शहर के युवा समाजसेवी मो. नौशाद खान व मो. शहीद खान द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई गई, इनके द्वारा गरीबों के लिए इस दिन पूरे समय भोजन की व्यवस्था रही जो भी राहगीर या गरीब आ रहे थे उन्हें भरपूर भोजन खिलाया जा रहा था। ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका नौशाद खान सोनू , मोह फिरदौस, सिकंदर भाई, शाहिद खान भईया मिस्री, मोहसिन खान, शहबाज खान जानु, आकिब खान, सहीद खान गुड्डु मिस्त्री, हारून मंसूरी,मो अली राठौड़,मो अमान तिगाला, मो साहिल राठौड़, मो रियाज चिन्टू, रासिद मंसूरी, सानु, आजाद खा राजा, पम्मी भाई, सीराज मंसूरी,आदि की सराहनीय भूमिका थी। कार्यक्रम में सहयोग के लिए मो नौशाद खान ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।