युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जैतहरी के ऊपर एफआईआर
राजकुमार मिश्रा उर्फ राजू ने कोतमा की महिला के साथ की थी मारपीट
अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर-5 पुरानी बस्ती में लगे एयरटेल टॉवर के पास 1 सितंबर को चिकन और शराब की पार्टी मना रहे जैतहरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा उर्फ राजू अपने दोस्तो के साथ बगल में रहने वाली महिला के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद कोतमा पुलिस ने 2 सितंबर को सिर्फ दो लोगो के ऊपर एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें जैतहरी निवासी राजू और कोतमा निवासी पुष्पक ङ्क्षसह का नाम सामने किया गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्व करते हुए गिरफ्तारी भी की थी, जहां से जमानत पर है, जिसके बाद मामले को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
15-20 थे उस नाईट पार्टी में

जिस केवट महिला के साथ उक्त व्यक्तियों ने मारपीट की है, उस दौरान महिला के अनुसार 20-25 लोग मौजूद थे, महिला ने बताया कि राजू एयरटेल टॉवर में काम करता है और अक्सर यहां देख-रेख के लिए आया करता था, उक्त रात्रि में अपने दोस्तो के साथ शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे, जहां मना करने पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे थे।
यह लिखा एफआईआर में

कोतमा के वार्ड क्रमंाक-5 पुरानी बस्ती में रहने वाली महिला अपने घरवालों के साथ थाने पहुंच कर शिकायत में अपनी आपबीती दर्ज करवाई, एफआईआर के अनुसार 1 सितंबर को 10 बजे खाना बनाकर जैसे ही गेट के बाहर निकली तो कुछ लोग आपस में भद्दी-भद्दी गालियां देकर शोर कर रहे थे, महिला के द्वारा मना करने पर और भी ऊंची आवाज में गाली गलौच करने लगे, जिसके बाद राजू और पुष्पक ने महिला के साथ भी गाली-गलौच करते हुए हाथ पकडकर गेट के बाहर खीच लाया और अभद्रता करते हुए मारपीट की।
दोबारा मना की तो जान से कर देंगे खत्म

मोहल्ले में हो रहे महिला के साथ मारपीट और महिला के के चिल्हाले पर कई लोग एकत्रित हो गये, उन्होने बीच-बचाव किया, जाते-जाते बोल रहे थे कि आज तो बच गई, अगर फिर कभी मना किया तो जान से हाथ धो बैठेगी। महिला के साथ हुए मारपीट में बाए हाथ की कोहनी, कलाई, चेहरे में बाए तरफ, दोहिने पैर में चोट लगी थी एवं बाए कान में भी दर्द चोटे आई थी, महिला की शिकायत पर कोतमा पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294, 323, 354, 506, 34 कायम कर विवेचना में लिया गया था।
न्याय को तरसती महिला

उक्त रात्रि की घटित घटनाक्रम की तस्वीरे मिली है, जहां यह गवाही देते है कि दर्जनभर लोग चिकिन और शराब की पार्टी कर रहे थे, जाहिर से बीत है शोर-शराब हुआ होगा और महिला के मना करने पर इन दानवो ने नशे में मर्यादा को तार-तार करने में कोई गुरेज नही किया, पूरे घटनाक्रम को महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई, उसके बाद अभी तक उसे न्याय नही मिल सकी है।
घटनाक्रम की ऐसी है तस्वीरे
जानकारी के अनुसार घटनाक्रम में शामिल दर्जनो लोगों में कई लोग वहां से भाग खडे हुए थे, लेकिन गाडियां उनकी मौजूद रही साथ ही नाईट पार्टी की कुछ सामग्रियों की तस्वीरे भी ले ली गई थी, कई गाडियों में पहुंच कर एयरटेल टावर के पास पार्टी मना रहे थे, गौरलतब हो कि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा उर्फ राजू कोतमा के एयरटेल टावर में काम करता है, जहां अपने दोस्तो को पार्टी दे रहा था और शराब के नशे में यह सब घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।
इनका कहना है
मामला उसी दिन कायम कर लिया गया था, गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जल्द ही मामले को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
आर.के. वैश्य, थाना प्रभारी कोतमा