लक्ष्मणदास मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष, सांसद राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रभारी मध्यप्रदेश दीपक बावरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाल योगी लक्ष्मण दास के नेतृत्व में कांग्रेश अमरकंटक में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी। आज सभी की सहमति से महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में समन्वय बनाकर समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा में जोडऩे की दिशा में वह सदैव सक्रिय योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed