वेंकटनगर में शांति समिति की बैठक संपन्न

0

Ajay Namdev-7610528622

अनूपपुर। वेंकटनगर ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को जैतहरी थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक हरिशंकर शुक्ला, वेंकटनगर चौकी प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रभारी ने बताया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे नही देना है। जिले में आगामी आदेश तक धारा 144 लागू है। धरना प्रदर्शन, जुलूस सब प्रतिबंधित है, अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। उपसरपंच वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमारे ग्राम में सभी सम्प्रदाय के लोग निवास करते है, हम सब मे आपसी भाईचारा व धार्मिक सौहार्द है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, हम सभी धर्म के लोग उसका सम्मान करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गयाप्रताप सिंह, सरपंच दादूराम पनिका, अमीरुल हसन, योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वेदप्रकाश ओझा, जितेंद्र सोनी, आदित्य सिंह, संदीप सोनी, रवि गुप्ता, लल्लू नापित, मुकेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed