शेड निर्माण से स्टाफ सहित बच्चों को मिलेगी सुविधा- बिसाहूलाल

Ajay Namdev-7610528622
बम्हनी हायर सेकेण्डरी में नवीन शेड का लोकापर्ण संपन्न
अनूपपुर। मेरा प्रयास रहता है कि जिले के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाये सर्व सुविधा युक्त रहे ताकि विद्यालय में पदस्थ स्टाफ और छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अर्धगोला कार शेड के निर्माण होने से सभी को सुविधा मिलेगी उक्त आशय के उदगार अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बम्हनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शेड के लोकापर्ण समारोह में मुख्य अतिथि के अंसदी से व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल कूद पर ध्यान दे और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुये कहा कि विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं के अथक प्रयास से विद्यालय प्र्रगति की ओर अग्रसर है और अनुशासित छात्र-छात्राएं बड़े लगन के साथ पढ़ाई कर रहे हैं और मेरा मानना है कि ग्रामीणांचल से लोग शिक्षित होकर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन करें। लोकार्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डीएस राव, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। लोकार्पण समारोह का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मां वीणा वादनी के  तैल चित्र पर दीप-प्रजावल्लित कर किया गया। इसके उपरांत संस्था के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।  समारोह में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष के कर कमलो द्वारा छात्र-छात्राओं को सील्ड एवं प्रशास्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने नवीन भवन निर्माण की घोषणा भी की।

You may have missed