सरस्वती विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Ajay Namdev-7610528622
बिजुरी। 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी में बाल मेला का आयोजन किया गया। साथ ही पूर्व छात्र परिषद का बैठक भी दयानंद बाल कल्याण समिति बिजुरी एवं संस्था के प्राचार्य शिवप्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उक्त आयोजन में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं संस्था के व्यवस्थापक अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता एवं उत्तर पूर्व रेलवे सुरक्षा समिति के सदस्य गजेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित होकर पूर्व छात्रों को मार्गदर्शित किए। साथ ही संस्था के प्राचार्य शिवप्रसाद तिवारी द्वारा पूर्व छात्रों को मार्गदर्शित करते हुए अपेक्षा जागृत करते हुए कहे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी के प्रति नगर में अच्छा वातावरण निर्मित करने में आप सभी अपना सहयोग दे ताकि विद्यालय का प्रगति निरंतर होता रहे व इतना विकास करें की नगर का ही नहीं बल्कि जिले का माडल विद्यालय बन सके।

You may have missed