सामाजिक मुद्दों पर आधारित व शिक्षा जागरूकता कार्यशाला संपन्न

0

Ajay Namdev-7610528622अनूपपुर। बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर के तत्वाधान में मुद्दे आधारित शिक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शासकीय महाविद्यालय कोतमा के सभाकक्ष में श्रीमती मोहिनी वर्मा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद कोतमा के मुख्य आतिथ्य में तथा राजेश सोनी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय कोतमा की अध्यक्षता में एवं डॉ. परमानंद तिवारी प्राचार्य शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, डॉ. व्ही.के.सोनवानी प्राचार्य शा. महाविद्यालय कोतमा, प्रो. बॉस्को लकड़ा, डॉ. विवेक पटेल, जितेन्द्र भट्ट समाजसेवी कोतमा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया।

स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर डॉ. आर.आर. सिंह द्वारा डाला गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा, बालश्रम, महिला सषक्तिकरण, भु्रण हत्या, जल संरक्षण सहित स्वच्छता विषय पर डॉ. परमानंद तिवारी, प्रो. बॉस्को लकड़ा, डॉ. विवेक पटेल, सुश्री तरन्नुम सरवत, विषय विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित युवाओं को जानकारी दी गई। युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधानकारक उत्तर मंच द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिनी वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश सोनी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. व्ही.के.सोनवानी एवं जितेन्द्र भट्ट ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन ओंकार सिंह द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम सफल बनाने में अभिषेक नामदेव, प्रकाश कुषवाहा, विवेक मिश्रा, दिव्या सिंह सहित महाविद्यालय कोतमा के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed