हनुमान जन्मोत्सव पर गौरेला नगर भ्रमण करेगी विशाल शोभायात्रा
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला विगत बीस साल से अनवरत हनुमान जन्मोत्सव के दिन सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी यह शोभायात्रा बड़े धूमधाम से आकर्षक झांकी, साज सज्जा एवं बाहर से आए कलाकारों की करतबबाजी के साथ सम्पूर्ण नगर भ्रमण करेगी।
हनुमान जन्मोत्सव को मनाने के पूरे गौरेला नगर को भगवा ध्वज एवं तोरण द्वार बनाकर दुल्हन की तरह सजाया गया है।
शोभायात्रा में शामिल होने पूरा नगर उत्सुक है।
आयोजक मंडल ने बताया कि दिनांक 2 अप्रैल को शोभायात्रा गौरी शंकर महादेव मंदिर अमरकंटक रोड पुराना गौरेला से शाम पांच बजे निकलेगी शोभायात्रा का स्वागत राहुल अग्रवाल बालाजी फर्नीचर, इंदिरा चौक गणेश उत्सव समिति, कमानिया गेट में, मरही माता मंदिर तिराहा , हनुमान मंदिर मंगली बाजार, शिव मंदिर मंगली बाजार में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं पूजन अर्चन किया जाएगा।
शोभायात्रा संजय चौक पहुंचेगी वहां पर भव्य महा आरती एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन भपका गैंग द्वारा किया जाएगा।
सर्व हिंदू समाज द्वारा सभी श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।