प्रधानमंत्री श्री मोदी का लालपुर हेलीपेड पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत*

0

गिरीश राठौर

         प्रधानमंत्रीश्री मोदी का प्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत और अभिनन्दन -मुख्यमंत्री श्री चौहान

अनूपपुर 1 जुलाई 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का शनिवार की दोपहर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हेलीपेड आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया ।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक स्वागत किया।शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग श्री राम खेलावन पटेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत कर अगवानी की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य , परिवार कल्याण और उर्वरक एवं रसायन मंत्री श्री मनसुख लाल मांडविया और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते , सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी आत्मीय अभिनंदन किया। कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, मध्य प्रदेश महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डाक्टर जितेन्द्र जामदार ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी श्री हितानंद शर्मा,डिविजनल इंचार्ज एवं स्टेट जनरल सेक्रेटरी और विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी ने भी आत्मीय अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रशासन की ओर से पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना,संभागायुक्त शहडोल श्री राजीव कुमार शर्मा , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य और पुलिसज्ञ अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने भी स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी का नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल पर और फिर यहां से शहडोल जिले के लालपुर एयरस्ट्रिप हेलीपेड पर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी यहां शहडोल जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल के लालपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्राओं के समापन एवं रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के कार्यक्रम सहित राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन और एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री मोदी पकरिया गांव में महिला स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम सभा के सदस्यों, फुटबॉल खिलाड़ियों और जनजातीय समाज के प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed