हर दिन 1 घंटे का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर जारी
जिलेभर के विद्यालयों में बालिकाएं सीख की कराते
अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक एम.एल. सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल अधिकारी रविकांत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते और संयुक्त संचालक श्रीमति मंजुषा शर्मा के नेतृत्व में अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत् कराते, जूडो एवं ताइक्वांडो विधा का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन सैकडों बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही है।
सक्षम हो रही मॉडल स्कूल की बालिकाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग विकासखंड के द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल जैतहरी में मार्शल आर्ट आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 8 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक दिन आयोजित होगा, जहां 9वी एवं 11वी के छात्राओ को एक घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रतिदिन एक घंटे के इस प्रशिक्षण से बालिकाएं सक्षम हो रही है।
उत्कृष्ट विद्यालय में भी जारी कराते

उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी में भी इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं जुडो, कराते, ताईक्वांडो जैसे तरकीब से परिचित होगे, लगभग 20 दिनो तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 80 छात्राओ ने भाग लिया है, प्रशिक्षण उपरांत छात्राएं सशक्त हो कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करने में अपना योगदान देगे।
हर दिन सक्रिय कार्यक्रम
इस प्रशिक्षण शिविर में खेल समन्वयक जैतहरी दिनेश सिंह चंदेल, मुख्य प्रशिक्षक श्याम सुंदर वर्मा, सह प्रशिक्षक आशुतोष राठौर के साथ प्रभा केवट, विकास भारती, पूजा प्रजापति प्रशिक्षण दे रहे है। हर दिन छात्राओ ने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले कर अपनी रूचि दिखाई, इस दौरान कराते प्रशिक्षक, छात्राओ के साथ विद्यालस स्टाफ भी मौजूद रहते है।