सेंटरों कार मे पुलिस मे पकड़ा 1 लाख 80 हजार का गांजा

0

सेंटरों कार मे पुलिस मे पकड़ा 1 लाख 80 हजार का गांजा


कटनी ॥ स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा 18 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,80,000 रूपये की बड़ी कार्यवाही की गई है । इस संबन्ध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना स्लीमनाबाद मे निरीक्षक संजय दुबे द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ कस्बा भ्रमण किया जा रहा था उसी समय भेड़ा की तरफ से एक सेंटरों कार क्रमांक MP17CA0436 पुलिस को देखकर स्लीमनाबाद कस्बा तरफ भागी जिसे संदिग्ध पाए जाने पर पीछा कर मजार के आगे रोक कर चेक करने पर 18 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,80,000 रूपये मिला और एक सेंटरों कार क्रमांक MP17CA0436 कीमती लगभग 1,00,000 रूपये पकड़ी गई ! आरोपी बबलू सिंह पिता फागू सिंह एवं गजराज सिंह पिता रमन सिंह निवासी जबेरा जिला दमोह , सुक्कू सिंह पिता बिरसन सिंह निवासी कटंगी जिला जबलपुर कों पुलिस ने हिरासत मे लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 की कार्यवाही की गई।करवाई मे थाना स्लीमनाबाद से निरीक्षक संजय दुबे ,सउनि राजेश कोरी , सउनि संतोष सिंह , प्र.आर.अंजनी मिश्रा ,प्र.आर. अजीत सिंह , आर. रोहित सिंह , राजीव परतेती , ने महत्वपुर्ण योगदान दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed