17 लीटर अवैध शराब जब्त
शहडोल। खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूवार को थाना प्रभारी खैरहा ने पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने की मुखबिर की सूचना पर खंभा टोला में दबिश देकर रतन सिंह गोंड पिता कोमल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी खंभा टोला थाना खैरहा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, वहीं थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बलपुरवा में दबिश देकर जीतेन्द्र चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी कुदरी रोड बलपुरवा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं कुदरी रोड बलपुरवा में अतुल चौधरी पिता सुदामा चौधरी निवासी कुदरी रोड बलपुरवा के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब मौके पर ज़ब्त की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।