26/11 पर भाजपा ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

(अमित दुबे+8818814739)
जयसिंहनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल अंतर्गत भाजपा एवं युवामोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय बस स्टैंड परिसर में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, भाजपा नेता दिलीप पयासी ने 26/11 के दिन हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह घटना देश के जनमानस के मानसपटल में एक गहरा छाप छोड़ चुकी है, श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय एवं युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलामंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता रामनारायण तिवारी, युमना प्रसाद मिश्रा, दीपक पयासी, राम नारायण सोनी, बेनीमाधव गुप्ता, दिनेश पयासी, जय प्रकाश पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, रामलाल खटीक, मूलचंद्र प्रजापति, सुरेन्द शुक्ला युवामोर्चा महामंत्री शिवम जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, राहुल ताम्रकार, प्रभांशु गुप्ता, सोनू खान, शिवम पाठक, राजेश जायसवाल विकास केशरवानी एवं नगर के जनमानस उपस्थित रहे।

You may have missed

error: Content is protected !!