शूटिंग टैलेंट सर्च में 7 जिले के 300 बच्चों ने लिया हिस्सा
शहडोल। शूटिंग टैलेंट सर्च का पहली बार आयोजन किया गया है, जिसमें सात जिले से लगभग 300 बच्चे शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। शूटिंग टैलेंट सर्च का पहली बार शहडोल में आयोजन किया गया है, जिसका आयोजन मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी के द्वारा किया जा गया है। भोपाल से शूटिंग टैलेंट सर्च में बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए राष्ट्रीय स्तर के शूटर और कोच यहां पहुंचे हैं। इस आयोजन में शहडोल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, अनूपपुर के भी बच्चे शामिल होने के लिए आए हैं। यह टैलेंट सर्च पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में आयोजित की जा रही है। दोपहर एक बजे तक इसका आयोजन रखा गया है।
प्रतिभा बाहर लाना उद्देश्य
शहडोल की राष्ट्रीय शूटर बांधवी सिंह के पिता कुंवर यशवर्धन सिंह ने इसके संबंध में बताया है कि बच्चों में शूटिंग की प्रतिभा को बाहर लाने के उद्देश्य इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शहडोल और आसपास के जिलों के बच्चे भोपाल या अन्य जगह पर टैलेंट सर्च जैसे आयोजन में शामिल नहीं हो पाते थे, इसलिए शहडोल में इसका आयोजन रखा गया है। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है जो बच्चे कराते लाठी या अन्य खेलों में महारत हासिल किए हुए हैं वह भी इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं ।
आयोजन को बहुत अच्छा
टैलेंट सर्च में हिस्सा लेने पहुंची अनुष्का सेठ का कहना है कि उन्हें शुरू से ही शूटिंग में दिलचस्पी है और जब इस तरह का आयोजन शहडोल में किया गया है तो, उन्होंने इसमें हिस्सा लेना अपना सौभाग्य समझा है। इसी तरह शूटिंग टैलेंट सर्च में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे जतिन शुक्ला ने भी इस आयोजन को बहुत अच्छा बताया और उन्होंने कहा कि इससे निश्चित तौर पर शूटिंग खेल में रुचि रखने वाले बच्चे निकल कर सामने आएंगे और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।