सफेद रंग की बुलेरो पिकअप  में लोड मिनरल वॉटर की बॉटल के नीचे मिला 478 किग्रा  गांजा

0

गिरीश राठौड़

अनूपपुर/अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज सुश्री सविता सोहाने के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवांर के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध  लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में मुखबिर से सूचना पर की   सफेद रंग की बुलेरो पिकअप वाहन में  अवैध मादक पदार्थ गांजा कोतमा से अनूपपुर की ओर जाने वाले है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए  चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सुमित कौशिक के नेतृत्व में  पुलिस टीम के साथ कोतमा से अनूपपुर मार्ग एनएच 43 पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कोतमा की ओर से एक अज्ञात वाहन आता हुआ दिखाई दिया पिकअप वाहन को पुलिस टीम के द्वारा रुकने का संकेत देने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को कुछ दूरी पर रोड के किनारे वाहन को छोड़ कर  फरार हो गये।

पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में मिनरल वाटर के बॉटन थे जिन्हे हटाने पर 15 प्लास्टिक की बोरे में कुल 478 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 57, 38,400/-रु. एवं वाहन की कीमत लगभग 08 लाख रुपये कुल मशरूका 65,38,400/- चौकी फुनगा की पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। उपरोक्त घटना पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्र. 500/23 धारा 8/20बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है। उक्त अवैध गांजा कहॉ से लाया गया था व कहॉ लेकर जाया जा रहा था, इस संबंध में अनुसंधान जारी है। वर्तमान में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक एवं एक अन्य फरार आरोपियों तथा पिकअप वाहन के मालिक की तलाश जारी है।

उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर द्वारा 30,000/-रु. के नगद ईनाम उद्घोषित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *