बड़वारा पुलिस द्वारा पकड़ी गई दो लाख पचास हजार रूपये की अबैध 50 पेटी देशी शराब

0

बड़वारा पुलिस द्वारा पकड़ी गई दो लाख पचास हजार रूपये की अबैध 50 पेटी देशी शराब

कटनी ॥ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा लाकडाउन के दौरान अबैध शराब की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये जिसके पालन मे दिनाँक 12.05.21 को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलायत कला शास . आदिवासी स्कूल के पास आरोपी साजन जयसवाल पिता लक्ष्मण जयसवाल उम्र 19 साल निवासी बरहटा थान चंदिया जिला उमरिया का अपने पिता लक्ष्मण जयसवाल के साथ मो.सा. क्र . MP 54 MB 0813 मे बीच मे शराब की पेटियां रखकर बड़वारा तरफ जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी साजन जयसवाल को मोटर सायकल . एवं अवैध शराब की दो पेटियो सहित पकड़ा गया ! मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया आरोपी से अबैध शराब के संबंध मे पूंछतांछ की गई जो उक्त शराब को बड़वारा तरफ ले जाकर बेचने के बारे मे बताते हुये स्वयं के घर भी अबैध शराब की पेटियां रखे होना बताया ! सूचना से बरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया! पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी कटनी के निर्देशन मे अति . पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा , उप पुलिस अधीक्षक शालिनी परस्ते के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी उनि रोहित डोंगरे को टीम प्रभारी नियुक्त कर टीम मे उनि एल.पी.विश्वकर्मा , सउनि अवध भूषण दुवे , सउनि रवि शुक्ला , प्र.आर. 425 रमेश सिंह , आर . 599 सत्येन्द्र सिंह , आर . 170 नंदकिशोर पटेल , आर . 202 शुशील दुवे , आर . चालक 422 अभय यादव सैनिक 55 सुरेन्द्र सिंह को शामिल कर तत्काल शराब रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया! आदेश के पालन मे उनि रोहित डोंगरे द्वारा टीम सदस्यो के साथ आरोपी के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर 48 कार्टून मे रखी प्लेन अबैध शराब मौके पर जप्त कर शीलबंद किया गया । कुल 50 पेटी ( 450 लीटर ) अबैध शराब कीमती करीब 2,50,000 रूपये की जप्त कर मय आरोपी व मोटर सायकिल के थाना लाया गया आरोपियों के बिरूद्ध थाना बड़वारा मे अप.क्र . 253/21 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी को जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा अबैध शराब को जप्त करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी उनि रोहित डोंगरे को टीम प्रभारी नियुक्त कर टीम मे उनि एल.पी.विश्वकर्मा , सउनि अवध भूषण दुवे , सउनि रवि शुक्ला , प्र.आर. 425 रमेश सिंह , आर . 599 सत्येन्द्र सिंह , आर . 170 नंदकिशोर पटेल , आर . 202 शुशील दुवे , आर . चालक 422 अभय यादव सैनिक 55 सुरेन्द्र सिंह को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed