किराना दुकान से 64 पाव शराब जब्त
विक्रांत तिवारी
शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्रांतर्गत रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नं. 14 मुरलिया बाग के पास ममता सोनी नामक महिला अपनी किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री हेतु रखी है। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर ममता सोनी पिता रामकुमार सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 मुरलिया बाग की किराना दुकान में छापा मारकर कब्जे से 21 पाव देशी मदिरा, 22 पाव देशी मसाला, 08 पाव मेकडॉवल अंग्रेजी शराब एवं 13 पाव इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब (कुल 64 पाव शराब) कुल कीमत करीब 7,500 रूपये, मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा शराब रखने के संबंध में अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपिया ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किये। जिस पर पुलिस ने आरोपिया ममता सोनी के विरूद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक भारत सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, आरक्षक सरिता राठौर, वैशाली व्यास एवं प्रधान आरक्षके चालक प्रभात सिंह की सराहनीय भूमिका रही।